अबनाः आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने कुर्दिस्तान के सुरक्षाबल पीशमर्गा के एक सदस्य का सिर काटते हुए एक नया वीडियो जारी किया है।
आईएस की ओर से जारी इस वीडियो में कुछ लोगों को नक़ाब पहने दिखाया गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को नारंगी रंग के कपड़े पहने दिखाया गया है जो घुटनो के बल ज़मीन पर बैठा है। बाद में नक़ाब पहले आईएस के एक सदस्य को नारंगी कपड़े पहने हुए व्यक्ति का सिर काटते हुए दिखाया गया है। बताया गया है कि यह चित्र इराक़ के मूसिल नगर में एक मस्जिद के बाहर का है।
वीडियो में खड़े हुए नक़ाबधारी, इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि उत्तरी इराक़ में आईएस के ठिकानों पर अमरीकी आक्रमण में कुर्दों की ओर से सहयोग जारी रहने की स्थिति में पीशमर्गा बलों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञात रहे कि आईएस की ओर से कुर्द पीशमर्गा बल के सदस्य का सिर काटने का यह वीडियो एसी स्थिति में सामने आया है कि जब लगभग एक सप्ताह पूर्व इसी आतंकवादी क्रूर संगठन ने एक अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली का सिर काटने का वीडियो जारी किया था।
वीडियो क्लिप देखने के लिए नीचे क्लिक करें ....
उल्लेखनीय है कि गुरूवार को आईएसआईएस की ओर से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें यह कहा गया था कि अबके बाद से किसी का सिर काटते हुए वीडियो आईएस की केन्द्रीय परिषद की अनुमति के बिना जारी न की जाए क्योंकि इससे पूरे विश्व में आईएसआईएस के विरुद्ध घृणा का वातावरण उत्पन्न हो रहा है।
30 अगस्त 2014 - 19:14
समाचार कोड: 634577
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने कुर्दिस्तान के सुरक्षाबल पीशमर्गा के एक सदस्य का सिर काटते हुए एक नया वीडियो जारी किया है।